ओजोन परत क्या है? | Ozone layer kya hai | What is ozone layer in Hindi 

ओजोन एक हल्के bule रंग की गैस है जो की पृथ्वी की atmosphere में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला molecule है। एक ओजोन molecule तीन ऑक्सीजन परमाणुओं (oxygen atoms) से बना होता है। ओजोन परत समताप मंडल (stratosphere) की एक परत है, जो हमारे पृथ्वी की atmosphere यानी वायुमंडल की दूसरी परत है। ओजोन परत, Earth की सतह से लगभग 15 से 30 किलोमीटर ऊपर stratosphere में पाया जाता है और इसमें ozone (O3) की उच्च concentration होती है। ओजोन परत ने पृथ्वी को चारो ओर से cover किया है और सूर्य से आने वाली हानिकारक ultraviolet radiation को अवशोषित (absorb) करके पृथ्वी पर मौजूद जीवन की रक्षा करता है।

ओजोन परत क्या है?

ओजोन की गंध कैसी होती है? | What does ozone smell like in Hindi

 क्या आपने कभी यह फ्रेज सुना है - "smells like rain" जो लोग यह कहते हैं कि वे आने वाले storm यानी तूफान को सूंघ सकते हैं, वे असल में जो गंध smell कर रहे होते हैं वह "ozone" की गंध होती है। ओजोन शब्द Greek शब्द "ozein" से लिया गया है, जिसका मतलब भी "गंध" होता है।ओजोन में एक विशिष्ट गंध होती है जिसे हम बड़ी से पहचान सकते हैं।

ओजोन की गंध निचे दिए गए चीज़ो की smell से मिलती जुलती होती है - 

  • धातु की गंध की तरह
  • जलते तार की गंध की तरह
  • क्लोरीन की गंध की तरह

क्या ओजोन लैब में बनाया जा सकता है? | Can ozone be made in the lab in Hindi

ओजोन naturally कुछ प्रकार की रासायनिक प्रतिक्रियाओं (chemical reactions) के माध्यम से पृथ्वी के ऊपरी वातावरण में produced होता है।इसके बारे में अभी कुछ ज्यादा information तो नहीं है लेकिन हाँ ओजोन को लैब में बनाया जा सकता है। ओजोन generators अत्यधिक उच्च वोल्टेज (extremely high voltages) या यूवी-प्रकाश (UV-light) के माध्यम से artificial ओजोन बना सकते हैं।

ओजोन होल क्या है? | What is the ozone hole in Hindi 

मानव गतिविधियों और मानव द्वारा बनाए machinery जैसे की refrigerator, AC आदि से chlorine और bromine परमाणुओं वाले chemicals निकलते है, जो की ओजोन परत को नुकसान पहुंचते है। ये रसायन (chemical) मौसम स्थितियों के साथ मिलकर ओजोन परत में reactions करते हैं, जिससे ओजोन के अणु (molecules ) नष्ट हो जाते हैं।ओजोन परत का depletion विश्व में हर जगह होता है। लेकिन Antarctic के ऊपर ओजोन परत की अधिक मात्रा में होने वाली depletion को अक्सर 'ozone hole' कहा जाता है।

ओजोन परत में सबसे बड़ा छेद कहाँ मिला था? Where is the biggest hole in ozone layer in Hindi 

The Antarctic ozone hole - पिछले चालीस साल पहले ozone layer की निगरानी शुरू होने के बाद से लेकर अभी तक का यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला, सबसे बड़ा और गहरा छेद था। Antarctic के ऊपर ओजोन में यह hole करीब August महीने में बढ़ना शुरू हुआ और October तक यह hole अपने चरम पर पहुंच गया था। ओजोन ये यह छेद पिछले एक decade यानी दशक के औसत के मुकाबले बड़ा था और Antarctic के ऊपर यह अधिकांश हिस्सों में फैला गया था। रिकॉर्ड तोड़ने वाला ये Antarctic ozone hole आखिरकार 2020 दिसंबर महीने के अंत में ठीक हो गया।

क्या रॉकेट ओजोन परत में छेद करते हैं? | Do rockets make holes in the ozone layer in Hindi.

जब कोई rocket लॉन्च होते हैं, तो उसमे से chlorine गैस निकलता है जो सीधे समताप मंडल (stratosphere) में चला जाता हैं। समताप मंडल में, क्लोरीन oxygen के साथ प्रतिक्रिया करके chlorine oxides बनाते है, जो ओजोन को damage करते है। बढाती हुई international space launches और commercial space travel की वजह से आने वाले समय में यह rockets ओजोन depletion के लिए सबसे ज्यादा responsible साबित होंगे। रॉकेट ऑक्साइड में Soot और aluminum oxide पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में मौजूद ओजोन को damage करते है, जो पृथ्वी पर मौजूद जीवन को हानिकारक पराबैंगनी ultraviolet radiations से बचाता है।

ओजोन परत को कौन सी मानवीय गतिविधियाँ प्रभावित करती हैं?

 वैज्ञानिक अध्ययनों से यह पता चलता है कि ओजोन परत की depletion का मुख्य कारण हम इंसान की activities है, और विशेष रूप से इंसानो द्वारा बनाए गए रसायन जिनमें chlorine या bromine पाया जाता है। जब ये रसायनीक गैसें human activities की वजह से समताप मंडल (stratosphere) में पहुंचती हैं तो ओजोन परत को harm करती हैं।
निम्नलिखित मानवीय गतिविधियाँ जो ओजोन परत को प्रभावित करती हैं:

Chlorofluorocarbons (CFCs)

यह ओजोन deplition के लिए सबसे मुख्य पदार्थ है क्योंकि यह रसायन ओजोन depletion के लिए सबसे ज्यादा लगभग 80% से अधिक जिम्मेदार है। घरेलू उपकरणों जैसे freezers, refrigerators आदि में Chlorofluorocarbons का इस्तेमाल cooling के लिए किया जाता है। यह पहले के समय में इमार buildings तों और cars दोनों में air conditioners में शीतलक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इसका का उपयोग  foam products जैसे गद्दे और cushions में भी किया जाता है।

Carbon tetrachloride.

कार्बन टेट्राक्लोराइड का उपयोग चुनिंदा अग्निशामकों (fire extinguishers)और विलायकों (solvents) में किया जाता है।

Hydrochlorofluorocarbons (HCFCs)

ये रसायन कई वर्षों से Chlorofluorocarbons रसायन के स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है। यह ओजोन परत के लिए Chlorofluorocarbons में मुकाबले काम harmful होता हैं।

Methyl chloroform.

Methyl chloroform का इस्तेमाल आमतौर पर industries में cold cleaning, vapor को कम करने, रासायनिक प्रसंस्करण, adhesives वाले और कुछ aerosols के लिए किया जाता है।

क्या होगा अगर ओजोन परत नष्ट हो जाए? | What if the ozone layer is destroyed in Hindi 

यदि ओजोन परत damage या disappear हो जाती है, तो सूर्य से आने वाली ultraviolet radiation सीधे पृथ्वी पर पहुंचने लगेगी, जिससे पेड़-पौधों, जानवरों और हम इंसानो के DNA को नुकसान पहुंचेगा। इससे skin cancer, skin burn और skin से संबंधी अन्य समस्या होने लगेगी।
मानव स्वास्थ्य, समुद्री जीवन, पेड़-पौधे, जानवर और यहां तक कि plastics, लकड़ी, कपड़े, रबर जैसी materials भी बहुत अधिक ultraviolet radiation की वजह से बड़े पैमाने से affected यानी प्रभावित होंगी।

ओजोन परत के damage होने के बाद कुछ ही दिनों में कई सरे पेड़-पौधे मर जाएंगे। पृथ्वी पर ultraviolet radiation की उच्च तीव्रता के कारण photosynthesis यानी प्रकाश संश्लेषण लगभग असंभव हो जाएगा। Photosynthesis वह process यानी प्रक्रिया होती है जिसके द्वारा पेड़-पौधे sun light की सहायता से अपना भोजन बनाते हैं। पेड़-पौधों के बिना, पृथ्वी पर खाद्य श्रृंखला (food chain) भी collapse हो जाएगी। 

हम ओजोन परत की रक्षा कैसे कर सकते हैं? | How can we protect the ozone layer in Hindi 

ओजोन depletion की समस्या को हल करने के लिए निचे दिए गए कुछ methods को अपना सकते हैं।

खेतों में कीटनाशकों का उपयोग कम करना-कीटनाशक (pesticides) एक उपयोगी chemical हैं जिनका उपयोग farmers अपने खेतों में फसल को pests और pests से बचाने के लिए करते हैं। लेकिन pesticides ओजोन परत को नुकशान पहुंचते है। फसल को pests और pests से बचाने के लिए कीटनाशकों की जगह हम natural तरीको जैसे की cow dung यानी गोबर का उपयोग कर सकते है।

निजी वाहनों के अधिक प्रयोग को कम करना - वाहनो के engine से बहुत अधिक मात्रा में greenhouse gases (Greenhouse gases पृथ्वी के वायुमंडल में वो gases होती हैं जो की heat को trap करती हैं और global warming का कारण बनती हैं) निकलती हैं। यह ग्रीनहाउस गैसें smog बनाती हैं, जो की ओजोन परत को नुकसान पहुँचाती हैं।

साफ़ सफाई के लिए environment friendly उत्पादों का उपयोग करें - ज्यादातर हम लोग जो घरेलू cleaning products का इस्तेमाल करते है उनमे बहुत से harsh chemicals होते है। जब यह chemicals वातावरण में चले जाते है तो यह ओजोन परत को damage करने लगते है। इस स्थिति से बचने के लिए प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल cleaning products का प्रयोग करें।