इंटरनेट क्या है | Internet kya hai | What is internet in Hindi
इंटरनेट दुनिया भर में सभी के लिए day to day life का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इंटरनेट आज के time के काफी आवश्यक बन गया है। अपने जीवन के लगभग हर पहलू के बारे में सोचें और decision लें कि क्या यह किसी न किसी रूप में इंटरनेट पर depend नहीं है। Work, office, school, entertainment आदि आज सभी इंटरनेट पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं। यहाँ तक की आप इस article को इंटरनेट का उपयोग करके ही पढ़ रहे हैं।
इस article में, हम इंटरनेट के बारे में और इसके उपयोग के तरीके के बारे में कुछ बुनियादी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे। इस article को पड़ने के बाद आप समझ जाओगे की, "इंटरनेट क्या है?", World Wide Web क्या होता है?, "इंटरनेट कैसे काम करता है", इंटरनेट की शुरुआत किसने की?, इंटरनेट कितने प्रकार के है और इंटरनेट के advantages और disadvantages क्या है? तो चलिए समझते है।
इंटरनेट क्या है | What is Internet in Hindi
इंटरनेट लाखों-अरबों computers और electronic उपकरणों का एक global network है। आज इंटरनेट की मदद से हम किसी भी information यानी जानकारी को बड़ी आसानी से access कर सकते है, दुनिया में किसी से भी जब चाहे communicate कर सकते है, इंटरनेट connection के साथ हम कहीं से भी कोई भी जानकारी और data किसी को भी संचार (share) और receive कर सकते हैं।
यह सब हम अपने computer, pc और smartphone को इंटरनेट से जोड़कर कर बड़ी आसानी से कर सकते हैं, जिसे Going Online भी कहते हैं। जब कोई यह कहता है कि वो online है, तो इसका मतलब होता है कि वह अभी इंटरनेट से जुड़ा है।
इंटरनेट की शुरुआत किसने की? | Who started the internet in Hindi
कभी ना कभी हम सब के दिमाग में यह question जरूर आता है की "इंटरनेट की शुरुआत किसने की?" इंटरनेट का आरंभ Bob Kahn और Vint Cerf ने 1970 के दशक में किया था। इंटरनेट एक research experiment का परिणाम था, जिसे ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) नाम दिया गया था। इंटरनेट संयुक्त राज्य अमेरिका की Defense Team के लिए communications system के लिए विकसित किया गया था, एक ऐसा network जो परमाणु हमले के दौरान भी सुरक्षित रह पाए। यह परियोजना एक सफल nation-wide experimental network बन गया।
World Wide Web क्या होता है? | What is the world wide web in Hindi
World Wide Web इसे आमतौर पर Web कहा जाता है। World Wide Web एक अलग अलग लाखो websites का एक collection है जिसे इंटरनेट के माध्यम से access कर सकते हैं। एक website संबंधित text, images, और अन्य resources यानी संसाधनों से बनी होती है। एक website कुछ भी हो सकता है: जैसे की एक समाचार मंच, एक विज्ञापन, online library, educational site, entertainment site, movies site और भी बहोत कुछ।
एक बार जब आप Internet से जुड़ जाते हैं, तो आप किसी भी web browser application जैसी की chrome, opera आदि का उपयोग करके इंटरनेट पर मौजूद किसी भी websites तक सिर्फ एक click करके पहुंच सकते हैं। यहां समझने की बात यह है की web browser इंटरनेट नहीं है, यह सिर्फ internet या server पर मौजूद websites को प्रदर्शित (display) करता है।
इंटरनेट के प्रकार | Types of Internet in Hindi
इंटरनेट प्रमुख रूप से दो प्रकार (types) का होता है। पहला, सदियों पुराना dial-up internet connection जो आज समय में लगभग insignificant हो गया है। दूसरा है broadband connection, जो अलग अलग प्रकार के सभी internet connection को शामिल करता है।
इंटरनेट से जुड़ने के लिए हम अलग-अलग ways or types का उपयोग करते हैं। इंटरनेट से जुड़ने के ways or types नीचे बताया गया है।
- Dialup connection.
- Leased line.
- ISDN (Integrated service digital network).
- DSL (Digital subscriber line).
- ADSL (Asymmetric digital subscriber line).
- SDSL (Symmetric digital subscriber line).
- Cable modem.
- Wireless or Wi-Fi.
- Satellite.
- Cellular.
इंटरनेट कैसे काम करता हैं? | How does the Internet work in Hindi
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि इंटरनेट कैसे काम करता है? how does the Internet work? इस सवाल का उत्तर बहुत complicated है और इससे समझने में समय लग सकता है। इसके बजाय आइए इससे आसान words में समझने की कोशिश करते है और कुछ important चीजों पर ध्यान दें, जिन्हें आपको जानना चाहिए।
इंटरनेट cables का एक global network है, जिसमें telephone wires, TV cables, and fiber optic cables शामिल हैं। इनके अलावा Wi-Fi और 3G/4G/5G जैसे वायरलेस कनेक्शन भी इंटरनेट access करने के लिए इन physical cables पर निर्भर होता हैं।
जब आप किसी website, page, या url पर click या open करते हैं, तो आपका कंप्यूटर या smartphone इन तारों के जरिए server को अनुरोध भेजता है। पर server क्या होता है? एक server वह जगह होती है जहां data और information को store किया जाता हैं, और आपके कंप्यूटर की hard drive की तरह ही काम करती है। अनुरोध आने के बाद, server सही data और information को आपके कंप्यूटर या smartphone पर भेज देता है।
इंटरनेट के फायदे और नुकसान | Advantages and disadvantages of internet in Hindi
आज technology की दुनिया में इंटरनेट सबसे important और greatest रचना है। इंटरनेट वह जगह है जहां सभी प्रकार के data और information मौजूद हैं और यहां तक इंटरनेट की वजह से ही communication process संभव हो पाया है। यह सब इंटरनेट के कई सरे लाभों के कारण आज पूरी तरह से इंटरनेट पर dependent हो गए है।
इंटरनेट के फायदे | Advantages of internet in Hindi
इंटरनेट ने हमारे कई काम easy कर दिए हैं। इंटरनेट बहोत से facilities प्रदान करता है। इंटरनेट के मुख्य advantages के बारे में नीचे चर्चा की गई है।
1. Sharing Information: इंटरनेट की मदद से हम दुनिया भर में कही भी, किसी को भी, information share कर सकते हैं। वैज्ञानिक या शोधकर्ता (researchers) एक दूसरे के साथ बातचीत कर सकते हैं, अपनी knowledge share करना और guidance यानी मार्गदर्शन, आदि प्राप्त करना। इंटरनेट के माध्यम से information share करना बहुत आसान, सस्ता और तेज़ तरीका है।
2. News: इंटरनेट पर दुनिया भर की ताजा खबरें प्राप्त कर सकते हैं। दुनिया के ज्यादा तर सभी newspapers इंटरनेट पर उपलब्ध होते हैं। इंटरनेट पर बहोत सी news websites हैं जहां दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में latest news प्राप्त कर सकते हैं।
3. Online Services: लगातार विकसित हो रही internet technology की बदौलत आज लगभग सभी companies और government institutions ने अपनी सेवाओं को online स्थानांतरित (shift) कर दिया है। इंटरनेट की मदद से, आज आप अपना tax ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं, flight ticket, train ticket, medical appointment आदि घर बैठे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
4. Communication: इंटरनेट के माध्यम से हम अपने friends और family के साथ कही और कभी भी communicate कर सकते हैं। इंटरनेट के मदद से हम दुसरो के साथ video calling, e-mail, whats app, Facebook, chatting, online study आदि सब कर सकते हैं।
इंटरनेट के नुकसान | Disadvantages of Internet in Hindi
वैसे तो इंटरनेट के अन गिनत advantages हैं लेकिन इसके कुछ disadvantages भी हैं। इंटरनेट के कुछ मुख्य disadvantages निचे दिए गए हैं।
1.Internet Addiction: इसमें कोई संदेह नहीं की इंटरनेट बहुत useful है। लेकिन इंटरनेट पर कुछ ऐसे websites और चीजे है जो addictive behaviors पैदा करती है। Addictive behaviors किसी व्यक्ति की productivity को सीमित कर देती है। इंटरनेट की addiction न केवल physical fitness बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
2. Wastage Of Time: कभी-कभी इंटरनेट पर कुछ information यानी जानकारी प्राप्त करने में बहुत time waste हो जाता है। कुछ लोग चैटिंग, वीडियो गेम खेलने, अनावश्यक वीडियो देखने आदि में अपना time waste करते हैं। घर और office में, ज्यादातर लोग बिना किसी positive purpose के पुरे दिन इंटरनेट का उपयोग करते हैं।
3. Wrong Information: किसी particular topic के बारे में internet या websites पर लाखो जानकारी मौजूद होती है। इंटरनेट पर मौजूद information में से कुछ information गलत भी होती है। इसलिए, कभी-कभी सही information का चयन करना मुश्किल हो जाता है और हम confused हो जाते हैं।
4. Cyber Crime: ऐसे बहोत से hackers है जो viruses बना सकते हैं जो आपके computer और smartphone में घुस सकते हैं और आपके personal data को देख सकते हैं। आप की personal information जैसे name, address, credit card, bank details, अन्य जानकारी को access कर सकते है। जानकारी हासिल करने के बाद, वो आपका personal और economic loss कर सकते है।

0 Comments