मेमोरी क्या है? | Memory kya hai. | What is memory in Hindi.
मेमोरी computer system का एक आवश्यक और important हिस्सा है क्योंकि इसके बिना कंप्यूटर किसी भी कार्य को process नहीं कर सकता है। मेमोरी का मुख्य उपयोग data, निर्देशों और सूचनाओं को संग्रहीत (store) करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर मेमोरी आमतौर पर एक storage device होती है जो data को संग्रहित करने में सक्षम होती है। सरल सब्दो में कहे तो computer memory बिल्कुल मानव मस्तिष्क की तरह ही है।
मेमोरी बड़ी संख्या में छोटे छोटे parts में विभाजित यांनी divided होता है जिन्हें memory cells कहा जाता है, जोकि मेमोरी के building blocks के रूप में जाने जाते है। प्रत्येक मेमोरी cells में एक विशिष्ट index नंबर या पहचान नंबर होती है जिसे उस specific मेमोरी cell के विशिष्ट पते (unique address) के रूप में जाना जाता है। CPU डेटा को पढ़ने या लिखने के लिए memory cells का चयन करता है।
कंप्यूटर सिस्टम का performance मुख्य रूप से मेमोरी और CPU पर निर्भर करता है। सीपीयू डेटा के बड़े सेट को स्थायी रूप से store नहीं कर सकता है। वे केवल कंप्यूटर को संचालित (operate ) करने के लिए कुछ आवश्यक basic instructions को संग्रहीत करने में सक्षम होता हैं। इसलिए कंप्यूटर सिस्टम को properly work करने के लिए मेमोरी का होना बेहद जरुरी है।
Volatile और non volatile मेमोरी क्या है?
Volatile memory वह मेमोरी होती है जो केवल कंप्यूटर के ON रहने तक ही data को maintain रखती है। Non-volatile memory वो मेमोरी होती है जिसमे की संग्रहीत data और information कंप्यूटर या बिजली supply बंद होने के बाद भी बरकरार रहती है।
मेमोरी के प्रकार। | types of memory in Hindi.
मेमोरी तीन प्रकार की होती है:
- Primary memory.
- Secondary memory.
- Cache memory.
Primary memory क्या है?
प्राइमरी मेमोरी computer system की मुख्य (main) मेमोरी के रूप में भी जाना जाता है। प्राइमरी मेमोरी का उपयोग डेटा, प्रोग्राम, और निर्देशों को संग्रहीत यानी store करने के लिए किया जाता है, जिस पर कंप्यूटर currently काम कर रहा होता है। यह आमतौर पर semiconductor device से बना होता है और इसलिए इसे semiconductor memory भी कहा जाता है। प्राइमरी मेमोरी की capacity सीमित होती है। बिजली बंद होने पर प्राइमरी मेमोरी में संग्रहीत data और information नष्ट हो जाता है।
प्राइमरी मेमोरी दो प्रकार की होती है:
- Random Access Memory (RAM)
- Read Only Memory (ROM)
RAM क्या होता है?
RAM एक प्रकार का data storage सिस्टम है जिसका उपयोग computer में किया जाता है। RAM आमतौर पर motherboard पर स्थित होता है। RAM कंप्यूटर का मुख्य क्षेत्र है जहां data , instructions और information संग्रहीत (stored) होता है। इस मेमोरी में किसी भी storage location को Central Processing Unit (CPU) द्वारा सीधे access किया जा सकता है। क्योकि CPU इस मेमोरी में किसी भी storage location को रैंडम तरीके से access कर सकता है, इसलिए इसे Random Access Memory या RAM कहा जाता है।
जब तक कंप्यूटर 'ON' रहता है केवल तब तक ही CPU रैम से data को access कर सकता है। अगर कंप्यूटर की बिजली बंद होती है, तो RAM में संग्रहीत data और information गायब हो जाते हैं। इसलिए इस मेमोरी को volatile memory कहते हैं। RAM को Read या write memory भी कहते हैं। यह अन्य storage की तुलना में बहुत fast काम करता है - Hard Disks की तुलना में 20-100 गुना तेज होता है। इसलिए data और information को जल्द से जल्द access के लिए Ram मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
RAM के दो मुख्य प्रकार कौन से हैं?
RAM मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है:
Static Random Access Memory.
इस प्रकार की रैम में, data को छह transistor memory cell की स्थिति का उपयोग करके store किया जाता है। Static RAM केवल बिजली की supply रहने तक ही data और information को स्टोर कर सकती है। Static RAM का उपयोग ज्यादातर processor (CPU) के लिए cache memory के रूप में किया जाता है। Dynamic RAM की तुलना में Static RAM तेज होता है, लेकिन यह महंगा भी है।
Dynamic Random Access Memory.
इस प्रकार की रैम में यह आपको प्रत्येक bit data को एक specific integrated circuit के भीतर एक अलग capacitor में संग्रहीत करने की अनुमति देता है। बिजली की supply होने पर भी dynamic RAM में अधिक समय तक जानकारी नहीं रह पता हैं। इसलिए, इसे गतिशील रूप से refresh करने की आवश्यकता होती है, और इसलिए इसे dynamic memory के रूप में भी जाना जाता है।
यह SRAM की तुलना में कम components के कारण प्रति chip अधिक मेमोरी प्रदान करता है। यह SRAM की तुलना में slow और कम खर्चीला होता है। इस प्रकार की मेमोरी का उपयोग मुख्य रूप से एक बड़े system RAM space को बनाने के लिए किया जाता है।
ROM क्या होता है?
ROM का उपयोग महत्वपूर्ण information को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है, जिसका उपयोग सिस्टम को संचालित यानी operate करने के लिए किया जाता है। यह एक non-volatile मेमोरी है। जैसा कि ROM का मतलब read-only मेमोरी होता है, तो इसलिए हम केवल ROM में संग्रहीत information और data को read कर सकते हैं। यह कंप्यूटर सिस्टम की एक प्राइमरी मेमोरी unit भी है। ROM में कुछ electronic fuses भी मौजूद होते हैं जिन्हें specific जानकारी के लिए programmed किया जा सकता है। ROM में स्टोर की गई जानकारी binary format में होती है।
इसे permanent memory भी कहा जाता है, क्योकि ROM में संग्रहीत जानकारी स्थायी यानी permanent होती है, यानी हम इसमें संग्रहीत जानकारी को न तो change सकते हैं और न ही मिटा सकते हैं। ROM चार प्रकार का होता है:
- MROM(Masked ROM)
- PROM (Programmable Read Only Memory)
- EPROM (Erasable Programmable Read Only Memory)
- EEPROM (Electrically Erasable Programmable Read Only Memory)
Secondary memory क्या होता है?
सेकेंडरी मेमोरी को auxiliary memory और backup memory भी कहा जाता है। यह एक non-volatile मेमोरी है और इसका उपयोग बड़ी मात्रा में डेटा या सूचना को store करने के लिए किया जाता है। सेकेंडरी मेमोरी में store किया गया डेटा और जानकारी स्थायी (permanent) होती है। यह प्राइमरी मेमोरी की तुलना में slow होती है। CPU सेकेंडरी मेमोरी में संग्रहीत डेटा और जानकारी को directly access नहीं कर सकता है। सेकेंडरी मेमोरी में store डेटा और सूचना को पहले primary मेमोरी में transferred किया जाता है, और फिर CPU इसे access कर सकता है।
Secondary memory के प्रकार:
Magnetic Tapes: यह plastic की फिल्म की एक लंबी, narrow strip होती है जिस पर एक पतली, magnetic coating होती है जिसका उपयोग magnetic recording के लिए किया जाता है। Bits को टेप पर चुंबकीय patches के रूप में रिकॉर्ड किया जाता है जिसे 'RECORDS' कहा जाता है। प्रत्येक track में एक read/write head होता है, जो डेटा को रिकॉर्ड करने और characters को sequence में पढ़ने की अनुमति देता है।
Magnetic Disks: यह एक circular metal या प्लास्टिक की plate होती है और यह प्लेट्स magnetic material के साथ coated होती है। Disk का उपयोग दोनों तरफ से किया जाता है। Bits को चुंबकीय सतहों में जिन locations पर संग्रहीत किया जाता है उन्हें track कहा जाता है। Tracks को टुकड़ों में तोड़ने के लिए आमतौर पर sector का उपयोग किया जाता है
Optical Disks: यह एक laser-based storage सिस्टम है जिसे लिखा और पढ़ा जा सकता है। इसकी price ज्यादा होती है और यह काफी टिकाऊ होता है। Optical disk को कभी-कभी उपयोगकर्ताओं द्वारा कंप्यूटर से बाहर निकाला जा सकता है।
Optical disk के प्रकार:
- CD-ROM.
- DVDs.
- WORM (WRITE ONCE READ MANY.)
Cache memory क्या होता है?
Cache memory एक प्रकार की high-speed सेमीकंडक्टर मेमोरी है जो CPU को तेजी से work करने में मदद करता है। Cache मेमोरी CPU और मुख्य मेमोरी के बीच में buffer के रूप में कार्य करता है। Cache memory का उपयोग उस डेटा और program को स्टोर करने के लिए किया जाता है जिसका CPU सबसे अधिक बार उपयोग करता है। इसे CPU मेमोरी भी कहा जाता है। यह मुख्य मेमोरी और disk मेमोरी से महंगी होती है।
Cache memory के क्या advantages है:
- यह primary मेमोरी से तेज होती है।
- मुख्य मेमोरी की तुलना में cache मेमोरी को access करने में कम समय लगता है।
- यह उन programs को रखता है जिन्हें कम समय में run किया जा सकता है।
- यह डेटा को temporary उपयोग के लिए संग्रहीत करता है।
0 Comments