RAM क्या होता है?| RAM kya hota hai | What is RAM in Hindi.
मेमोरी कंप्यूटर का एक सबसे important और आवश्यक तत्व है क्योंकि इसके बिना कंप्यूटर कोई सरल कार्य भी perform नहीं कर सकता है। एक कंप्यूटर की मेमोरी basically दो प्रकार की होती है - Primary memory (RAM और ROM) और Secondary memory (hard drive, CD, आदि)।Random Access Memory (RAM) एक volatile memory है और Read Only Memory (ROM) एक Non-volatile memory होती है।
Volatile memory वह मेमोरी होती है जो केवल कंप्यूटर के ON रहने तक ही data को maintain रखती है। Non-volatile memory वो मेमोरी होती है जिसमे की संग्रहीत data और information कंप्यूटर या बिजली supply बंद होने के बाद भी बरकरार रहती है।
Primary Memory.
प्राथमिक मेमोरी यानी Primary memory कंप्यूटर सिस्टम की मुख्य memory होती है जिसे processor या कंप्यूटर directly accesses करता है। प्राइमरी मेमोरी को Primary Storage या Main Memory के रूप में भी जाना जाता है। प्राइमरी मेमोरी semiconductors से बनी होती है। यह आमतौर पर data या information को store करने के लिए उपयोग किया जाता है जिस पर हम currently काम कर रहे होते है, इसलिए हम यह कह सकते हैं कि primary memory उपयोग data को अस्थायी रूप से store करने के लिए किया जाता है, क्योकि system बंद होने पर data या information खो जाती है।
प्राइमरी मेमोरी को दो प्रकारों में divide किया गया है:
- ROM (Read Only Memory)
- RAM (Random Access Memory)
Secondary Memory.
आपने अभी ऊपर पढ़ा कि जो primary memory है वो volatile होती है और उसकी क्षमता सीमित (limited capacity) होती है। इसलिए, computer में एक ऐसे memory का होना भी महत्वपूर्ण है जिसकी capacity बहुत ज्यादा हो और जिसमे से अगर कभी कंप्यूटर बंद हो जाए तो data और program lost ना हो। तो इस प्रकार की मेमोरी को ही हम secondary memory कहते हैं।
सेकेंडरी मेमोरी को external memory भी कहा जाता है। सेकेंडरी स्टोरेज मीडिया fixed या removable दोनों में से कुछ भी हो सकता है। सेकेंडरी मेमोरी में program और data को स्टोर किया जाता है। यह primary memory से अलग होता है क्योंकि secondary memory को CPU सीधे access नहीं कर सकता है। Secondary या external memory में storage capacity बहुत अधिक होती है और secondary memory की लागत primary memory की तुलना में कम होती है।
सेकेंडरी मेमोरी के उदाहरण हैं -
- Hard Drive
- Optical Drive
- USD Drive
RAM क्या होता है?
RAM एक प्रकार का data storage सिस्टम है जिसका उपयोग computer में किया जाता है। RAM आमतौर पर motherboard पर स्थित होता है। RAM कंप्यूटर का मुख्य क्षेत्र है जहां data , instructions और information संग्रहीत (stored) होता है। इस मेमोरी में किसी भी storage location को Central Processing Unit (CPU) द्वारा सीधे access किया जा सकता है। क्योकि CPU इस मेमोरी में किसी भी storage location को रैंडम तरीके से access कर सकता है, इसलिए इसे Random Access Memory या RAM कहा जाता है।
जब तक कंप्यूटर 'ON' रहता है केवल तब तक ही CPU रैम से data को access कर सकता है। अगर कंप्यूटर की बिजली बंद होती है, तो RAM में संग्रहीत data और information गायब हो जाते हैं। इसलिए इस मेमोरी को volatile memory कहते हैं। RAM को Read या write memory भी कहते हैं। यह अन्य storage की तुलना में बहुत fast काम करता है - Hard Disks की तुलना में 20-100 गुना तेज होता है। इसलिए data और information को जल्द से जल्द access के लिए Ram मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
RAM के दो मुख्य प्रकार कौन से हैं?
RAM मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है - Static Random Access Memory (SRAM) और Dynamic Random Access Memory (DRAM)
Static Random Access Memory.
इस प्रकार की रैम में, data को छह transistor memory cell की स्थिति का उपयोग करके store किया जाता है। Static RAM केवल बिजली की supply रहने तक ही data और information को स्टोर कर सकती है। Static RAM का उपयोग ज्यादातर processor (CPU) के लिए cache memory के रूप में किया जाता है। Dynamic RAM की तुलना में Static RAM तेज होता है, लेकिन यह महंगा भी है।
Dynamic Random Access Memory.
इस प्रकार की रैम में यह आपको प्रत्येक bit data को एक specific integrated circuit के भीतर एक अलग capacitor में संग्रहीत करने की अनुमति देता है। बिजली की supply होने पर भी dynamic RAM में अधिक समय तक जानकारी नहीं रह पता हैं। इसलिए, इसे गतिशील रूप से refresh करने की आवश्यकता होती है, और इसलिए इसे dynamic memory के रूप में भी जाना जाता है।
यह SRAM की तुलना में कम components के कारण प्रति chip अधिक मेमोरी प्रदान करता है। यह SRAM की तुलना में slow और कम खर्चीला होता है। इस प्रकार की मेमोरी का उपयोग मुख्य रूप से एक बड़े system RAM space को बनाने के लिए किया जाता है।
सबसे पहले RAM का आविष्कार किसने किया था?
RAM का आविष्कार पहली बार Robert Dennard ने 1968 में किया था। Robert Dennard का जन्म Texas में हुआ था और वो एक engineer थे जिन्होंने RAM का पहला model बनाया था जिसे पहले Dynamic Random Access Memory था। उनके इस आविष्कार ने कंप्यूटर को technology के क्षेत्र में एक नए युग में प्रवेश करने में सक्षम बनाया।
RAM का उपयोग किस लिए किया जाता है?
RAM का उपयोग applications की गति को बढ़ाने के लिए किया जाता है ताकि इसमें जानकारी load की जा सकेऔर उसे जल्द से जल्द access किया जा सके। RAM आपके कंप्यूटर को कई सारे कार्यों को एक साथ करने की अनुमति देता है, जैसे कि applications को लोड करना, internet इस्तेमाल करना, photos और videos edit करना, गेम खेलना, फिल्में देखना आदि। मेमोरी, कंप्यूटर को इन कार्यों के बीच जल्दी से switch (यानी एक कार्य से दूसरे कार्य पर जाना) करने की अनुमति देती है, यह याद रखते हुए कि जब आप किसी अन्य कार्य पर switch करते हैं तो आप उस कार्य में कहाँ पर होते हैं।
जब आप अपना कंप्यूटर ON करते हैं और फिर आप किसी image को edit करने के लिए कोई image editor application को खोलते हैं, और फिर कुछ देर के बाद आप अपना email देखते है, तो आपने कई अलग-अलग तरीकों और कार्यो के लिए RAM या फिर memory का उपयोग किया। तो कहने का मतलब है की RAM हमे एक साथ कई सरे tasks को करने में मदद करता है।
RAM का उपयोग applications को लोड करने और चलाने के लिए किया जाता है, जैसे कि आपका image editor, जैसे कि आपके द्वारा image editor में किए गए कोई भी कार्य, और अपने emails को देखना आदि। या कई चल रहे programs के बीच toggle करना, जैसे कि जब आपने emails को चेक करने के लिए image editor को छोड़ा दिया था, यानी जब आपने image editor से switch करके अपने emails पर चले गए थे। RAM जितना ज्यादा होगा कंप्यूटर उतना ही अच्छा perform करेगा।
अगर आसान सब्दो में सहमझे तो RAM आपके desk की तरह होती है, जिस पर study करते है। आपका desk आपको विभिन्न परियोजनाओं (projects) पर काम करने की अनुमति देता है, और आपका desk जितना बड़ा होगा, उतने ही अधिक paper, folder, books, color आदि कार्य से related चीजे एक साथ अपनी desk पर रख सकते है।
आप filing cabinet (फाइलें रखने की अलमारी) के पास जाए बिना अपनी कार्य से related सभी जानकारी को जल्दी और आसानी से access कर सकते हैं। जब आप अपना project पूरा कर लेते है या बचा हुआ कार्य बाद में करना चाहते है, तो आप अपने project files को सुरक्षित रखने के लिए filing cabinet में रख सकते हैं। यहाँ पर filing cabinet का मतलब है storage drive जिसमे आप अपना data और information को रखते है।
कितनी RAM पर्याप्त होती है?
यदि कोई video editing करना चाहता है तो उसके लिए एक system या computer में कम से कम 16GB RAM होना चाहिए। यदि आप अपने कंप्यूटर में photo editing के लिए adobe photoshope का उपयोग करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके कंप्यूटर में कम से कम 3GB RAM होना चाहिए ताकि आपका कंप्यूटर smoothly काम कर पाए। और यदि आप gaming का सौक रखते है तो उसके लिए आपके कंप्यूटर में कम से कम 8GB RAM होना चाहिए। तो किसी कंप्यूटर के लिए कितना RAM पर्याप्त है यह इस बात पर depend करती है कि उपयोगकर्ता अपने कंप्यूटर में क्या tasks करता है।
0 Comments